Move to Jagran APP

विश्व के महान समाजवादी विचारक थे डॉ. लोहिया : कृष्ण दयाल सिंह

लोहरदगा में डॉ लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:05 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:05 PM (IST)
विश्व के महान समाजवादी विचारक थे डॉ. लोहिया : कृष्ण दयाल सिंह
विश्व के महान समाजवादी विचारक थे डॉ. लोहिया : कृष्ण दयाल सिंह

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत ने शनिवार को पतराटोली में डॉ. मनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर डॉ. लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि कृष्ण दयाल सिंह के साथ पंचायत के सदस्य व पदाधिकारियों ने डॉ. लोहिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि डॉ. लोहिया विश्व के महान समाजवादी विचारक थे, हमें उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया की नीति सिद्धांतों पर चलकर ही भारतवर्ष को खुशहाल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डा. लोहिया के आह्वान पर ही समाजवादी नेता राम अवधेश सिंह ने पटना के गांधी मैदान में बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत का गठन किया था, और 23 वर्षों तक लगातार संकल्पित संघर्ष के बदौलत एक जनवरी 1990 से अविभाजित बिहार के चौकीदार-दफादारों को सरकार चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी घोषित किया था। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने 23 मई 2014 से चौकीदारों के आश्रितों के नौकरी पर रोक लगा दी है, वहीं छह वर्षों से सरकारी सेवा में कार्यरत चौकीदारों को सेवा मुक्त कर दिया गया है। इसलिए झारखंड की भाजपा सरकार चौकीदार विरोधी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। मौके पर शमशुल अंसारी, दुर्गा महली, मिथलेश यादव, रामेश्वर उरांव, सरयू यादव, परती उराइन, अगनू मुंडा, सोमरा उरांव, राजू राम, शिवशंकर कुजूर, सहाय खलखो, वर्षा उरांव, राजेंद्र राम, शंकर महली के अलावे बड़ी संख्या में पंचायत सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.