Move to Jagran APP

जिले भर में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का उल्लास

जिले भर में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का उल्लास

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:21 PM (IST)
जिले भर में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का उल्लास
जिले भर में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का उल्लास

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन अनुष्ठान संपन्न होने के साथ ही भगवान के भक्त आनंद और उत्सव में डूब चुके हैं। लोहरदगा के गली-गली में दीपावली मनाई गई है। चारों ओर दीपोत्सव का नजारा दिखाई दिया है। हिदू समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों को दीयों से सजा दिया। जमकर आतिशबाजी की गई। मंदिरों का सौंदर्य भी देखते ही बन रहा था। अभूतपूर्व रूप से लोहरदगा में पहली बार इस प्रकार से दीपावली मनाई गई है। जैसे लोग हृदय से दीपों के जलने का इंतजार कर रहे थे। भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन अनुष्ठान के साथ ही श्री राम के भक्तों का उल्लास चरम पर नजर आया। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में घरों को दीपों से सजा दिया गया। किसी ने बिजली की लरियां जलाई थी तो किसी ने दीयों से जय श्री राम लिख दिया था। हर घर जैसे एक मंदिर नजर आ रहा था। जिले के प्रमुख देव स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हर एक गली मोहल्ले में दीपावली का नजारा दिखाई दे रहा था। लोगों का उत्साह चरम पर था। दीपावली के उत्साह में लोग डूबे हुए नजर आए। राजनीतिक दल के कार्यालयों में भी दीपावली का नजारा देखने को मिल रहा था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के अलावे कांग्रेस मुख्यालय में भी दीपावली मनाई गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन अनुष्ठान की खुशियां मनाई। शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर, ठाकुरबारी मंदिर सहित अन्य स्थानों में भी दीपोत्सव मनाया गया। बच्चों और युवाओं में खासा तौर पर उत्साह नजर आ रहा था। रह-रहकर पटाखों की आवाज भी गूंज रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे दीपावली अभी पहुंच चुकी है। कई लोगों ने अपने बच्चों को आकर्षक ढंग से भगवान श्री राम और कृष्ण के रूप में सजा दिया था। उनका सौंदर्य लोगों को प्रफुल्लित कर रहा था। कांग्रेस कार्यालय में मनी दीपावली

loksabha election banner

लोहरदगा : लोहरदगा के कांग्रेस कार्यालय में दीपावली का नजारा दिखाई दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश के अनुसार दीपावली मनाई। कांग्रेस कार्यालय को दीपों से सजा दिया गया था। कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा था। भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर कार्यकर्ता एक अलग ही उत्साह में नजर आए। हालांकि इस दीपोत्सव में कई बड़े चेहरे देखने को नहीं मिले, परंतु जिस तरह से भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया, उससे यह तो स्पष्ट था कि हर कोई इस उत्साह में अपने आप को शामिल करना चाहता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.