सम्मेलन में आजसू पार्टी की रणनीति पर चर्चा
जागरण संवाददाता लोहरदगा आजसू पार्टी के जिला से लेकर प्रखंडों में सम्मेलन का आयोजन किया
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : आजसू पार्टी के जिला से लेकर प्रखंडों में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सदर प्रखंड आजसू पार्टी का सम्मेलन विलियम कुजूर की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन के माध्यम से आजसू पार्टी के संगठन मजबूती पर बल देते हुए संगठन का विस्तार किया गया। सम्मेलन के माध्यम से आजसू पार्टी की भावी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, महिला मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत, महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि, राम नारायण प्रसाद, अरविद यादव, मुरारी कुमार सहित काफी संख्या में आजसू पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में लोहरदगा सदर प्रखंड आजसू पार्टी का गठन करते हुए विस्तार किया गया। जिसमें सदर प्रखंड के अध्यक्ष के रूप में रुपेश आईंद, कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र पहान, संगठन सचिव विश्वजीत उरांव, सचिव नासिर अंसारी, सचिव आनंद राम, उपाध्यक्ष रंजीत उरांव, महेंद्र उरांव, दिनेश उरांव, सह-सचिव सागुन उरांव, बसंत पाहन, सुरेश भगत, कोषाध्यक्ष विकास यादव, सह-कोषाध्यक्ष अंगद महतो और मीडिया प्रभारी रामचंद्र उरांव को सर्वसम्मति से चुना गया। मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कमल किशोर भगत ने पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया और कहा कि आप सभी केवल आजसू पार्टी के ही नहीं बल्कि लोहरदगा के भविष्य हैं। आप की सक्रियता और कर्मठता ही क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तय करेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान के लिए प्रयास करें। इस अवसर पर नीरू शांति भगत, अनीता देवी, रामचंद्र गिरि अरविद यादव, अरविद पाठक मुरारी कुमार ने भी सम्मेलन में अपनी-अपनी बातों को रखा। सम्मेलन का संचालन प्रखंड सचिव आनंद राम ने किया।