Move to Jagran APP

कलश यात्रा का हुआ आयोजन, किया गया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता लोहरदगा शहर के पतराटोली शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में श

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:33 PM (IST)
कलश यात्रा का हुआ आयोजन, किया गया जलाभिषेक
कलश यात्रा का हुआ आयोजन, किया गया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : शहर के पतराटोली शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पूजा समिति के सदस्यों के अलावा छोटी-छोटी बच्चियों और महिलाओं ने शंख नदी से जल लेकर पूजा पंडाल में लाकर जलाभिषेक किया। पुरोहित द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिक का जलाभिषेक कर आह्वान किया गया। देवी दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि के प्रार्थनाएं की। इसके साथ ही पूजा पंडाल के पट खोल दिए गए। कलश यात्रा में शामिल छोटी-छोटी बच्चियां, युवतियां और महिलाएं माता का जयकारा लगा रही थी। जिससे क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्ति मय हो चुका था। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। माता के दर्शन कर हर कोई भाव विभोर नजर आ रहा था। मौके पर वीरेंद्र सिंह, पुरोहित वेणी माधव पाठक सहित अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.