अचेतावस्था में युवक अस्पताल में भर्ती, मौत
लोहरदगा : जिले के शहरी क्षेत्र के छत्तरबगीचा निवासी दशरथ उरांव का पुत्र संतोष उरांव (20 वर्ष) को बु
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 09:14 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:14 PM (IST)
लोहरदगा : जिले के शहरी क्षेत्र के छत्तरबगीचा निवासी दशरथ उरांव का पुत्र संतोष उरांव (20 वर्ष) को बुधवार की देर शाम गंभीरावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डा. एसपी शर्मा द्वारा संतोष का प्राथमिक उपचार किया गया था। इसके बाद संतोष को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था। इससे पहले ही संतोष की मौत हो गई। बताया जाता है कि संतोष को अचेतावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अचेत कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें