किसानों को दी गई सरकार की योजना की जानकारी
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के खरता अखड़ा में बुधवार को कृषक मित्र मृत्युंजय कुमार तिव
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के खरता अखड़ा में बुधवार को कृषक मित्र मृत्युंजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम स्वराज के तहत किसानों के बीच दी जाने वाली सरकारी योजनाओं के चयन व संचालन की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले से किसानों को कई प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाता है। जिसके तहत कचड़ा डं¨पग, पंपसेट वितरण, खाद बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र देने की योजनाओं को बताया गया। साथ ही किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी हेतु ग्राम स्तर की बैठक में अधिक से अधिक किसानों को उपस्थित होने की बात कही गई। बैठक में अशोक तिवारी, रंजीत उरांव, बंधु उरांव, बीरबल महली, तिला उरांव, राजकुमार भगत, मेजो उरांव, अमित तिवारी, गो¨वद तिवारी, राजा तिवारी, बहादुर उरांव, बिनोद महतो, शनिया भगत, सुंदरेश्वर उरांव, चंदा उरांव, संतोष भगत, जुगल साहू, भुनेश्वर साहू, मोहन महतो, बिराज महतो, कैली उराईन, पैरी भगताईन, बसंती भगताईन सहित किसान मौजूद थे।