विधायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा : कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखदेव भगत की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें इलाज क
लोहरदगा : कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखदेव भगत की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के गौतम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि विधायक को फूड प्वाईज¨नग की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए गौतम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। विधायक की पत्नी व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने बताया कि मंगलवार को काम से रांची गए विधायक की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। रांची से देर रात लोहरदगा लौटने पर उन्होंने उल्टी, चक्कर आदि की शिकायत की। जिसके बाद परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए गौतम नर्सिंग होम ले गए। जहां पर चिकित्सकों की निगरानी में विधायक का इलाज चल रहा है। विधायक की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें देखने और खैर लेने के लिए शुभ¨चतकों, परिजनों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गौतम नर्सिंग होम में भीड़ लग गई है। चिकित्सकों के अनुसार विधायक सुखदेव भगत की स्थिति में फिलहाल सुधार है। चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।