आशीर्वाद टाना भगत की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड भाजपा द्वारा सोमवार को महात्मा गांधी व आशीर्वाद टाना भगत की प्रतिमा पर माल्
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड भाजपा द्वारा सोमवार को महात्मा गांधी व आशीर्वाद टाना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओपा सरना टोली स्थित करंज मोड़ पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत तथा चिरी में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। तभी देश व समाज का कल्याण संभव है। हमें महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए। मौके पर संजय बैठा, पंचम बैठा, लिटू उरांव, बीरेंद्र दास, शंकर महतो, महेंद्र अग्रवाल, अमोद कुमार पाठक, भुनु राम, मनोज चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।