सावित्री अस्पताल में, परिजन नहीं ले रहे सुध
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत बदला नवाटोली निवासी स्वर्गीय रघु उरांव की पुत्री सावित
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 09:31 PM (IST)
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत बदला नवाटोली निवासी स्वर्गीय रघु उरांव की पुत्री सावित्री उरांव (26 वर्ष) एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती है, परंतु कोई भी परिजन उसे देखने तक नहीं आ रहा है। सावित्री ने कई बार दूसरे लोगों से घर में खबर भी भिजवाई, फिर भी कोई उसकी सुध नहीं ले रहा। सावित्री सेन्हा में दो जून को सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सावित्री का पैर टूट गया है। वह चल-फिर नहीं पा रही है। यहां तक कि चिकित्सकों ने सावित्री को रिम्स रेफर कर दिया है, पर उसे कोई ले जाने वाला नहीं है, जिससे सावित्री काफी निराश है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें