कुडू में अकीदत के साथ पढ़ी गई नमाज
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मस्जिदों में शुक्रवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत के स
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मस्जिदों में शुक्रवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत के साथ जुम्मे की नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद के इमाम कारी अल्ताफ ने नमाज अदा कराते हुए नमाज में रमजान से सबंधित बारीकियां बताई। इस दौरान इमाम साहब ने नमाज अदा कराने के उपरांत देश में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहे, इसके लिए दुआ मांगी। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न गांव स्थित मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की गई। मौलाना शौकत अली कासमी ने जुमा की ़फ•ाीलत बताते हुए कहा कि जुमा अलविदा इसलिए कहा जाता है कि ये रमजान का आखिरी जुमा होता है। जुम्मे के बाद रमजान समाप्त हो जाते हैं। उसके बाद ईद मनाई जाती है। अल्लाह ताला ने रमजान के इनाम के बदले में ईद का तोहफा दिया है। रोजेदार गर्मी के महीने में भूख प्यासा रहकर गर्मी में रोजे रखता है, इसके बाद चांद देखकर ईद का त्योहार मनाया जाता है।