कैरो में सड़क दुर्घटना में दो घायल
कैरो (लोहरदगा) : जिले के कैरो थाना अंतर्गत नगजुआ गांव के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युव
कैरो (लोहरदगा) : जिले के कैरो थाना अंतर्गत नगजुआ गांव के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों युवकों का डॉक्टर एसपी शर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को काफी गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि रांची जिले के नरकोपी थाना अंतर्गत करके गांव निवासी महूरंग अंसारी का पुत्र मुंत•ारि अंसारी (30 वर्ष) और कैरो थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी फूलदेव उरांव का पुत्र मनदेव उरांव (24 वर्ष) मोटरसाइकिल से नगजुआ से लोहरदगा की ओर आ रहे थे। तभी नगजुआ के समीप दोनों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। जिससे इस घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार किया गया है। दोनों के शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोट लगी है। इस घटना में मनदेव काफी देर तक अचेत पड़ा हुआ था।