अस्पताल पहुंचकर अनुपमा ने जाना मनीषा का हाल
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के हरमू कोयल नदी में डूबने से बची मनीषा का इलाज सदर अस्पताल में चल
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 09:24 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 09:24 PM (IST)
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के हरमू कोयल नदी में डूबने से बची मनीषा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी जब कांग्रेस नेत्री अनुपमा भगत को हुई तो उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर मनीषा की स्थिति की जानकारी ली। अनुपमा भगत ने चिकित्सकों से बात करते हुए मनीषा के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बेहतर चिकित्सा व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया। मनीषा की मां का निधन एक माह पूर्व ही हुआ है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। अभी लक्ष्मण अपनी पत्नी की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए हैं कि मनीषा की जान जाते-जाते बची। इधर लक्ष्मण उरांव की पुत्री मनीषा उरांव को बचाने के क्रम में ही सुमित की मौत पर अनुपमा भगत ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें