ओम ¨सह के पास है लाखों की संपत्ति, किशुन-बालमुकुंद के पास कार भी नहीं
लोहरदगा : संपत्ति के मामले में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की तिजोरी भी भरी हुई है। कोई तीन-तीन ला
लोहरदगा : संपत्ति के मामले में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की तिजोरी भी भरी हुई है। कोई तीन-तीन लाख रुपए कैश रखे हुए है तो कोई टैक्स भी नहीं भरता। भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश ¨सह के लाखों की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि किशुन महतो और बालमुकुंद लोहरा के पास कार भी नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि शपथ पत्र में तीन लाख रुपए नकद दिखाने वाले बालमुंद लोहरा टैक्स भी नहीं भरते हैं। इस बारे में उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया है। ओम प्रकाश ¨सह पर कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है। लाखों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद ओम प्रकाश ¨सह के पास महज सात हजार रुपए नकद है। इन्होंने अंतिम वित्तीय वर्ष में अपनी वार्षिक आय चार लाख 23 हजार 492 रुपए दिखाई है। ओम ¨सह के पास सात हजार रुपए नकद, एफडीआर, बीमा, कार सहित कुल 15 लाख 24 हजार 326 रुपए की चल संपत्ति है। जबकि पुत्र के पास 25 हजार नगद, एफडीआर, बीमा, स्कूटी, सोना सहित चार लाख 80 हजार रुपए की चल संपत्ति है। इनकी अचल संपत्ति की बात करें तो 41 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। निर्दलीय प्रत्याशी विमलकांत ¨सह पर कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं है। इनके पास डेढ़ लाख रुपए नकद, एफडीआर, बीमा, स्कूटी, कार सहित कुल 11 लाख 73 हजार 332 रुपए की चल संपत्ति है। जबकि इनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपए नकद सहित कुल 3 लाख 40 हजार रुपए की चल संपत्ति है। इनके पास दो लाख 40 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रऊफ अंसारी के पास दो लाख रुपए नकद सहित एफडीआर, बीमा सहित कुल आठ लाख 90 हजार 300 रुपए की चल संपत्ति, इनकी पत्नी के पास 90 हजार रुपए नकद सहित कुल सात लाख 96 हजार रुपए की चल संपत्ति है। रऊफ के पास वर्तमान में 50 लाख रुपए की अचल संपत्ति भी है। रऊफ पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। झाविमो के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बालमुकुंद लोहरा पर एक आपराधिक मामला लंबित है। उनके पास तीन लाख रूपए नगद, एफडीआर, मोटरसाइकिल सहित कुल तीन लाख 70 हजार रूपए की चल संपत्ति है। इनके परिजनों के पास क्रमश : एक लाख 80 हजार रुपए, 117000, 627000, 38000 रुपए की चल संपत्ति है। इनके पास कुल 47 लाख रुपए की अचल संपत्ति भी है। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव रंजन के पास 65 हजार रुपए नगद, पत्नी के पास 60 हजार रुपए नगद, राजीव के पास एफडीआर, बीमा, कार, सोना सहित कुल 1198514 रुपए की चल संपत्ति, पत्नी के पास 250996 रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के रूप में इनके पास तीस लाख रूपए की संपत्ति है। निखिलइ कुमार के पास एक लाख बीस हजार रुपए नकद सहित अन्य माध्यमों में कुल 30 लाख पांच हजार रुपए की चल संपत्ति, 13 लाख की अचल संपत्ति है। किशुन महतो के पास 35500 रुपए नकद और अन्य माध्यमों से इनके पास कुल 299566 रुपए की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 216000 लाख रुपए की चल संपत्ति है। इनके पास कुल 49 लाख रुपए की अचल संपत्ति भी है।