Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lohardaga lok sabha Chunav Result : लोहरदगा लोकसभा सीट पर जीत-हार का अंतर ऐसा रहा, भाजपा-कांग्रेस के बीच भिड़ंत

    Lohardaga lok sabha election Result Live झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर आज परिणाम आना है। इन सभी सीटों में लोहरदगा सीट काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल इस सीट पर प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का अंतर काफी कम रहा है। पिछल तीन चुनावों के आंकड़े भी गवाह है। इस सीट से भाजपा ने समीर उरांव को और कांग्रेस ने सुखदेव भगत को चुनावी मैदान में उतारा है।

    By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:44 AM (IST)
    Hero Image
    Lohardaga lok sabha Chunav Result : लोहरदगा लोकसभा सीट पर जीत-हार का अंतर ऐसा रहा, भाजपा-कांग्रेस के बीच भिड़ंत

    डिजिटल डेस्क, लोहरदगा। Lohardaga lok sabha chunav Result 2024 : देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि इसी दिन 18वीं लोकसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है। झारखंड की 14 सीटें भी इसमें शामिल हैं और इनमें भी लोहरदगा सीट खास है। इस सीट से भाजपा ने समीर उरांव पर दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने सुखदेव भगत को सियासी पिच पर उतारा है। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी-अपनी किसम्त आजमा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोहरदगा में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    1. गिरजा नन्दन उराँव, बहुजन समाज पार्टी
    2. समीर उराँव, भारतीय जनता पार्टी
    3. सुखदेव भगत, इंडियन नेशनल काँग्रेस
    4. बिहारी भगत, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
    5. मनी मुण्डा, भागीदारी पार्टी(पी)
    6. महेन्द्र उराँव, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया
    7. रामचन्द्र भगत, लोकहित अधिकार पार्टी
    8. अर्जुन टोप्पो, निर्दलीय
    9. अर्पण देव भगत, निर्दलीय
    10. चमरा लिण्डा, निर्दलीय
    11. पवन तिग्गा, निर्दलीय
    12. मरियानुस तिग्गा, निर्दलीय
    13. रंजीत भगत, निर्दलीय
    14. सनीया उराँव, निर्दलीय
    15. स्तेफान किण्डो, निर्दलीय

    लोहरदगा सीट का इतिहास

    लोहरदगा सीट सियासी लिहाजे से झारखंड की 14 सीटों में से बेहद अहम सीट है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है और यह सीट आरक्षित होने की वजह से यहां पर होने वाली जीत-हार का असर पूरे प्रदेश पर पड़ता है।

    पिछले तीन लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांटे का टक्कर देखने को मिला है। 2009 चुनाव में 8,283, 2014 के चुनाव में 6,489 और 2019 में सिर्फ 10,363 वोट से प्रत्याशियों की हार-जीत हुई। इन चुनावों में जीत-हार का अंतर 20 हजार से कम वोट है। केवल, 1998 लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 90,255 वोट रहा था।

    जीत-हार का अंतर

    • वर्ष 1998- 90255 वोट से जीत
    • वर्ष 2009- 8283 वोट
    • वर्ष 2014- 6489 वोट
    • वर्ष 2019-10363 वोट

    झारखंड के चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    बिहार के चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें

    Hazaribagh lok sabha Chunav Result : हजारीबाग लोकसभा सीट पर BJP का फिर चलेगा जादू? कांग्रेस भी लगा रही जोर

    Godda Lok Sabha Chunav Result : गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?