समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस तत्पर : डोमना उरांव
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के कसपुर नावाटोली गांव में शुक्रवार को विधायक मद से बनने वाले आदिवासी अखड़ा
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के कसपुर नावाटोली गांव में शुक्रवार को विधायक मद से बनने वाले आदिवासी अखड़ा का शिलान्यास कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमना उरांव व पहान-पुजार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। वहीं स्थानीय ग्रामीण अखड़ा निर्माण के शिलान्यास होने से काफी खुश दिखे। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमना उरांव ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास और समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर है। लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत जिला के विकास के लिए कोई भी कसर नही छोड़ रहे है। समस्या की जानकारी मिलते ही वे स्वयं ही निदान के लिए आगे आते रहे है। विधायक मद से हर गांव-गांव में शौचालय, पानी टंकी, अखड़ा, धुमकुड़िया भवन सहित सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हर किसी के सुख-दु:ख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। मौके पर अमर साहु, आशुतोष गुप्ता, शमीम अहमद, बंदे उरांव, शनिचरवा उरांव, दशरथ उरांव, रंजन उरांव, संजय उरांव, करमा उरांव, लखमा उरांव, छोटेलाल उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।