150 लोगों को मिली मच्छरदानी
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के जामुन टोली में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 150 लोगों के
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 08:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 08:32 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के जामुन टोली में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 150 लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। विदित हो कि कैरो प्रखंड क्षेत्र में कुल 4564 लोगों के बीच मच्छरदानी बांटने का लक्ष्य है। जिसके अनुरूप प्रखंड क्षेत्र में सहियाओं द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित सहिया जयफलिता लकड़ा द्वारा लोगों को मच्छरदानी उपयोग करने की बात कही गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें