दहशत के साये में गुजरते थे दिन, घर आकर मिला सुकून
दहशद के साए में गुजरते थे दिन घर पहुंच कर मिला सुकून
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : देश के विभिन्न राज्यों से विगत 24 घंटे के भीतर कुल 1397 लोग लोहरदगा पहुंचे। जिनका स्क्रीनिग और अन्य जांच के बाद आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। लोहरदगा रेलवे स्टेशन में पहुंचने वाले मजदूरों के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्था की गई थी। मजदूरों की स्क्रीनिग से लेकर अन्य व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी रेलवे स्टेशन में मौजूद थे। घर लौटने को लेकर मजदूरों के चेहरे पर खुशी और चिता दोनों तरह के भाव थे। गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से 919 श्रमिकों को लेकर मंगलवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन लोहरदगा स्टेशन पहुंची। श्रमिक स्पेशल इस ट्रेन में लोहरदगा जिले के 01, खूंटी जिले के 168, सिमडेगा जिले के 430, रांची जिले के 15 और गुमला जिले के 305 श्रमिक शामिल थे। लोहरदगा सहित अन्य जिलों से आए प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट व पानी उपलब्ध करा कर उनके लिए चिन्हित वाहनों से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया। वहीं लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड के लिए उनके मजदूरों को भेजा गया। लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था स्टेशन के निकास द्वार पर की गई थी। थर्मल गन से हुई स्क्रीनिग
लोहरदगा : ट्रेन से उतरे सभी प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच रेलवे स्टेशन पर थर्मल गन द्वारा की गई। सदर अस्पताल लोहरदगा के चिकित्सीय टीम द्वारा जांच की गई। थर्मल स्क्रीनिग के लिए प्लेटफार्म संख्या एक में मेडिकल स्क्रीनिग काउंटर बनाए गए थे। वहीं यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म के मुख्य निकास द्वार चिन्हित किए गए थे। मौके पर डीआरडीए निदेशक अखौरी शशांक सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटु महतो, कार्यपालक अभियंता सुशील टुडू, नियोजन पदाधिकारी संदीप किस्पोट्टा, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र महतो, सभी अंचलाधिकारी, स्टेशन मास्टर रॉबर्ट एक्का, स्टेशन पर उद्घोषक के रूप में शिक्षक अरूण राम, गणेश लाल व अन्य मौजूद थे। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से 478 लोग पहुंचे थे लोहरदगा
लोहरदगा : देश के विभिन्न राज्यों में रोजी-रोजगार के तलाश में गए 478 लोग लोहरदगा लौटे। देश के 18 राज्यों से लोहरदगा पहुंचे 478 लोगों में से थर्मल स्क्रीनिग के बाद 42 लोगों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि 436 लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए होम क्वारंटाइन किया गया। झारखंड राज्य समेत देश के 18 राज्यों से लोहरदगा पहुंचे कुल 478 प्रवासी मजदूरों में झारखंड के विभिन्न जिलों के 61, केंद्र शासित प्रदेश से 01, आंध्र प्रदेश से 18, बिहार से 17, दिल्ली से 11, गुजरात से 02, हरियाणा से 03, कर्नाटक से 01, मध्य प्रदेश से 02, ओड़िशा से 02, पंजाब से 02, राजस्थान से 01, सिक्किम से 01, तमिलनाडू से 61, तेलंगाना से 02, उत्तर प्रदेश से 05, उत्तराखंड से 11 और पश्चिम बंगाल के 267 लोग शामिल हैं। 16235 प्रवासियों को रखा जा चुका है सर्विलांस पर
लोहरदगा : जिले में अब तक कुल 16235 प्रवासियों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है। इनमें से 7682 लोग 14 दिन के क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर चुके हैं। जबकि 1062 लोग सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में हैं। जबकि 7491 लोग होम क्वारंटाइन पर हैं। क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।