जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं प्रभु : फादर वीरेंद्र खलखो
पतराटोली स्थित संत बेर्नादेत चर्च में रविवार को खजूर रविवार पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मौके पर फादर विरेंद्र खलखो और फादर प्रफल्ल टोप्पो द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये गए। इससे पूर्व संत स्तानिसलास विद्यालय
लोहरदगा : पतराटोली स्थित संत बेर्नादेत चर्च में रविवार को खजूर रविवार पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मौके पर फादर वीरेंद्र खलखो और फादर प्रफुल्ल टोप्पो द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इससे पहले संत स्तानिस्लास विद्यालय परिसर में खजूर आशिष के साथ-साथ विश्वासियों द्वारा खजूर डाल के साथ शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विश्वासियों को संबोधित करे हुए फादर विरेंद्र खलखो ने कहा कि प्रभु हमें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं, जरूरत है हमें प्रभु पर विश्वास करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन प्रभु यीशु येरूशलम में प्रवेश किये थे, जिनके स्वागत में वहां के निवासियों ने प्रभु के राह में खजुर की डाली और कपड़े बिछाते हुए उनका स्वागत किया था। आज के दिन से ही मसीही विश्वासी पवित्र सप्ताह में प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कह आज के दिन से ही प्रभु यीशु का दुखभोग शुरू होता है। प्रभु यीशु हमें मुश्किलों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं और मुसिबतों से हमें बाहर निकालते हैं। प्रभु यीशू ने मानव समाज के लिए ही प्रभु होते हुए भी दुख उठाया, यह सिर्फ मानवता के लिए था। मौके पर राज बेर्नार्ड कुजूर, फिलिप एक्का, राजन खलखो, फ्रेडी कुजूर, रोशन केरकेट्टा, कुलदीप किडो, अगुस्तीन टोप्पो, सुभाष लकड़ा, संगीता कुजूर, रश्मि कुजूर, अश्रिता ठिठियो, बसंती जेवियर लकड़ा, रंजीत किडो, ज्ञान कुजूर, अनूप तिर्की, अजय कच्छप, महिला संघ व युवा संघ के सदस्य मौजूद थे।