सरकार की उपलब्धि को जनता के सामने रखें : सुदर्शन भगत
सेन्हा प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में रविवार को तोड़ार पंचायत के बरही बूथ से पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में रविवार को तोड़ार पंचायत के बरही बूथ से पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए। सेन्हा प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू की अगुवाई में बरही चौक से शुरू हुई पदयात्रा में शामिल भाजपाईयों ने पदयात्रा करते हुए सरकार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पदयात्रा मध्य विद्यालय बरही के बूथ पहुंचकर संपन्न में हुआ। जहां पर सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित विकास योजना की जानकारी से जनता को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में शामिल भाजपाई सरकार की योजना से वंचित लोगों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाने का काम करेंगे। पदयात्रा के माध्यम से संगठन में नये सदस्यों को जोड़कर भाजपा को मजबूत बनाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने सांसद कोष से बरही गांव में लाखों रुपए का पीसीसी पथ निर्माण तथा मध्य विद्यालय बरही के बाउंड्री निर्माण कराने की घोषणा की। मौके पर अशोक साहू, हर्षनाथ महतो, रामलाल महतो, महावीर प्रसाद, सीता राम महतो, राजकुमार महतो, लछमन ठाकुर, नन्दलाल सोनी, कृष्णा केसरी, मुकेश महतो, निरंजन महतो, चमरू भगत, शंकर ठाकुर, शिवलाल उरांव आदि उपस्थित थे।