Move to Jagran APP

ठंड से राहत नहीं, कनकनी का दौर है जारी

??????? ??? ????? ?? ??? ?? ???? ????? ????? ???? ?? ??? ??? ????? ?? ??? ???? ??? ????-??? ??????? ?? ?????? ???? ??? ??? ???? ??? ????? ???? ???? ?? ??? ???? ?????? ?? ???? ?? ????? ???? ?? ???? ????

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 08:32 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 08:32 PM (IST)
ठंड से राहत नहीं, कनकनी का दौर है जारी

लोहरदगा : लोहरदगा में लोगों को ठंड से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। कनकनी का दौर जारी है। सुबह-शाम कनकनाहट से जनजीवन कांप रहा है। मौसम में बदलाव नहीं होने से लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को विवश हैं। सुबह देर से सड़कें गुलजार और शाम में सूरज ढलने के साथ ही सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। छोटे बच्चों का तो और भी बुरा हाल है। सरकारी विद्यालय नए साल के बाद खुल चुकी हैं। बुधवार को जिले के न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में फिर एक बार मौसम सर्द होने की उम्मीद की जा रही है। बारिश होने की स्थिति में मौसम में नमी बढ़ेगी। पाला मारने के भय से किसान भयभीत हैं। किसानों को फसलों को बचाने का उपाय नहीं सूझ रहा है। ठंड के कारण पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोग ठंड और कनकनी से परेशान हैं। मौमसी बीमारियों का प्रकोप भी जारी है। हालांकि गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण को लेकर सरकारी स्तर के साथ-साथ समाजिक स्तर पर भी प्रयास तेज हो चुका है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.