Move to Jagran APP

झामुमो से ही राज्य का होगा भला : ऐनुल

झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से ही राज्य की जनता का भला होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पेशरार प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र की जनता की समस्या से अवगत होते हुए समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:32 PM (IST)
झामुमो से ही राज्य का होगा भला : ऐनुल

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से ही राज्य की जनता का भला होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पेशरार प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र की जनता की समस्या से अवगत होते हुए समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया है। ऐनुल अंसारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बोंडोबार, लावापानी, केकरांग, जावाखाड, पेशरार, केरार, बुलबुल, सीरम, माची, बारियातू, रूबेद, मक्का, पेचेगढा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। ऐनुल अंसारी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के बढ़ते जनाधार से भाजपा के अंदर भय बना हुआ है। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को गुमराह कर अलग राज्य होने के बाद से ही सत्ता में रहने वाले सभी दलों ने झारखंड के सीधे-साधे जनता को लूटने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। गरीब-मजदूर, किसान वर्ग के साथ झूठे वादे कर ठगने का काम कर रही है। मौके पर साकिर हुसैन अंसारी, ¨चतामन ¨सह, ललिता देवी, सलमोन कुजूर, बिशेश्वर उरांव, प्रवीण मुंडा, सहजाद अंसारी, प्रेम गंझू, बिलेंद्र गंझु, केलमेंट्स तानी, सरीफ अंसारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.