Move to Jagran APP

भाईचारगी व शांति का संदेश देता है इस्लाम : मौलाना मुफ्ती जुबेर

लोहरदगा में जलसा का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 09:16 PM (IST)
भाईचारगी व शांति का संदेश देता है इस्लाम : मौलाना मुफ्ती जुबेर
भाईचारगी व शांति का संदेश देता है इस्लाम : मौलाना मुफ्ती जुबेर

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के उतका गांव में शुक्रवार की रात अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में तौसिय मस्जिद को लेकर जलसा का आयोजन किया गया। जिसका शुरुआत हाफिज फिरोज द्वारा तिलावते कुरान के साथ किया।

loksabha election banner

मौलाना मुफ्ती जुबैर ने कहा कि इस्लाम भाईचारगी व शांति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें कुरान और हदीश में बताए रास्ते पर चलकर हीं कामयाबी मिलती है। वर्तमान समय मे मुसलमान इस्लाम के रास्ते से भटक गए हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जिस दिन मुसलमान इस्लाम के रास्ते चलेगा उस दिन वो कामयाब होगा। मौलाना इकराम ने कहा कि मस्जिद खुदा का घर है इसे बनाने में जो सहयोग करते हैं उन्हें कभी किसी भी प्रकार की कमी नही रहती है। जलसा में शायर दिल खैराबादी व करी नेसार द्वारा एक से बढ़कर एक कलाम प्रस्तुत किया गया। लोगों ने मस्जिद निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सहयोग किया। मौके पर मौलाना अब्दुल हाफिज, हाजी मस्कुर अंसारी, जमील अख्तर, हारून रशीद, ताजुल अंसारी, आजम अंसारी, अमानुल अंसारी, अख्तर अंसारी, सयुम अंसारी, सन्नाउल्लाह अंसारी, अलिरजा अंसारी, मुबारक हुसैन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.