विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जय श्रीराम समिति ने पठान फिल्म के विरोध में शाहरुख खान का फूंका पुतला, बोले भगवा का मजाक बर्दाश्त नहीं

By Vikram ChouhanEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 28 Dec 2022 11:45 PM (GMT+05:30)

लोहरदगा जिले के कैरो के मुख्य चौक पर जय श्रीराम समिति ने पठान फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ...और पढ़ें

पठान फिल्म के विरोध में अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका।
पठान फिल्म के विरोध में अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका।

लोहरदगा,संवाद सूत्र: लोहरदगा जिले के कैरो के मुख्य चौक पर बुधवार को जय श्रीराम समिति द्वारा पठान फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जय श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक बजरंग उरांव ने कहा कि लव जिहाद जैसी मानसिकता को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

जय श्रीराम समिति प्रखंड अध्यक्ष विनोद रविदास ने कहा कि आए दिन देश में जो घटनाएं घट रही है, उसे देखते हुए पठान जैसी फिल्म का विरोध करना अति आवश्यक है। हमारी बहन-बेटियां लव जिहाद का शिकार होंगी, तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी हिंदू हीरोइन मुस्लिम हीरो के साथ मूवी बनाएगी, तो जय श्रीराम समिति इसका घोर विरोध निश्चित रूप से करेगा।

अगर फिल्म का नाम पठान है तो पहनावा या संस्कार भी पठान वाली ही होनी चाहिए। भगवा रंग का मजाक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर मुख्य संरक्षक बजरंग उरांव, मुरारी सोनी, विवेक प्रजापति, मनोज पांडेय, मनोज साहू, संजय साहू, रंजीत कुमार, महेश महली, रंजन कुमार, बजरंग प्रसाद, अंतोष साहू, राधेश्याम साहू, ब्रजेश कुमार, सागर सोनी, जीतबहान महतो सहित विभिन्न हिंदू संगठन के लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में फिर होगा बदलाव दूसरी बार बनी कमेटी पंद्रह दिनों के भीतर देगी रिपोर्ट