लोहरदगा सदर अस्पताल में लगा इंफ्रारेड थर्मामीटर, कोरोना मरीजों की हो सकेगी जांच
Jharkhand Lohardaga. कोरोना संक्रमित की तत्काल जांच के लिए उपलब्ध हुआ इंफ्रारेड थर्मामीटर। लंबे इंतजार के बाद सदर अस्पताल को वेंटिलेटर भी उपलब्ध हुआ है।
लोहरदगा, जासं। लोहरदगा सदर अस्पताल को वेंटिलेटर उपलब्ध हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सदर अस्पताल को वेंटिलेटर उपलब्ध हुआ है। अब यहां के लोगों के लिए आपात स्थिति में वेंटिलेशन की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। इसके अलावा इंफ्रारेड थर्मोमीटर भी उपलब्ध हुआ है। जो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच में काम आएगा। आपदा राहत के तहत उपलब्ध राशि से इसका क्रय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वेंटिलेटर उपलब्ध होने से राहत की सांस ली है।
आने वाले समय में यहां के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जल्द ही राज्यसभा सांसद के मत से भी दो वेंटिलेटर उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावे लोहरदगा विधायक सह राज्य सरकार के मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव की पहल पर भी कई अन्य सामान सदर अस्पताल को उपलब्ध होने जा रहे हैं। लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है लोहरदगा जिले की ज्यादातर ग्रामीण आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सदर अस्पताल पर निर्भर है।