वाहन की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत
लोहरदगा शंख मोड़-लुकईया मोड़ पथ में कुडू थाना क्षेत्र के जरियो होटल के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के जरियो गांव निवासी नारायण साहू का पुत्र संजय साहू (40 वर्ष) जरियो के समीप किसी होटल में काम करता था। वह
कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा शंख मोड़-लुकईया मोड़ पथ में कुडू थाना क्षेत्र के जरियो होटल के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के जरियो गांव निवासी नारायण साहू का पुत्र संजय साहू (40 वर्ष) जरियो के समीप किसी होटल में काम करता था। वह शनिवार को सड़क पार कर रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने संजय को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से संजय को इलाज के लिए सदर थाना क्षेत्र के बसारडीह स्थित आईसर्ट अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद संजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इसी दौरान रास्ते में संजय की मौत हो गई। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।