कैरो में लगातार बारिश से गरीब का आशियाना ध्वस्त
लोहरदगा में हो रही झमाझम बारिश से कैरो में घर गिर गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 08:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से चेरिमा गांव निवासी खैरात अंसारी का मकान ध्वस्त हो गया। जिससे खैरात अंसारी के परिवार के समक्ष इस मौसम में विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। खैरात अंसारी के चार कमरों का कच्चा मकान गिर गया। जिससे गरीब परिवार के समक्ष सिर छिपाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिस समय मकान गिरने की घटना हुई उस समय पूरा परिवार दूसरे कमरे में थे, अन्यथा जानमाल का भी नुकसान होना तय था। बारिश में मकान गिरने से घर में रखे हजारों रुपए का सामान मलबे में नीचे दबकर बर्बाद हो गया। मामले में अंचलाधिकारी रूबी कुमारी का कहना है कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन देने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता पहुंचाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें