Move to Jagran APP

लोकतंत्र के पर्व में हर वोट का है महत्व : अशोक भगत

पद्मश्री अशोक भगत ने विकास भारती द्वारा गुरुवार को बिशुनपुर प्रखंड के निरासी एवं घाघरा पंचायत में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर वोट बहुमूल्य है। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान का महत्व समझने और मताधिकार का प्रयोग करने और मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि देश का सर्वांगीण विकास करने वाले नेता का चयन करने के लिए लोगों को मतदान करना चाहिए। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान करने पर बल दिया। बिशुनपुर से लगभग 32 किलोमीटर दूर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुमला लातेहार और लोहरदगा

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:02 AM (IST)
लोकतंत्र के पर्व में हर वोट का है महत्व : अशोक भगत
लोकतंत्र के पर्व में हर वोट का है महत्व : अशोक भगत

बिशुनपुर : विकास भारती द्वारा गुरुवार को बिशुनपुर प्रखंड के निरासी एवं घाघरा पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट बहुमूल्य है। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान के महत्व को समझने और मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा कि देश का सर्वांगीण विकास करने वाले नेता का चयन करने के लिए लोगों को मतदान करना चाहिए। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान करने पर बल दिया। बिशुनपुर से लगभग 32 किलोमीटर दूर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुमला, लातेहार और लोहरदगा की सीमा पर अवस्थित गांव जोरी,बनालात, लापू, बेरीटोली जमटी में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में कोषाध्यक्ष महेन्द्र भगत, सुभाष कच्छप, अजित उरांव, विनोद चौरसिया आदि शामिल थे। बसिया प्रखंड के सिधमा गांव में देवेन्द्र मंडल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस प्रखंड के बंडाटोली बमबियारी और गुमला प्रखंड के असनी गांव में सिगल विडो सिस्टम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विकास भारती के विजय कुमार भगत, सौरभ कुमार, मंती कुमारी आदि ने भाग लिया। घाघरा प्रखंड के खटंगा करमटोली गांव में पद्मश्री अशोक भगत ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से विकास करने वाली सरकार चुनने के लिए लोगों से अपील की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.