लोहरदगा के भंडरा से नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म Lohardaga News
भंडरा थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात को लेकर पीड़िता की बड़ी बहन ने भंडरा थाना में दो लोगों के विरुद्ध कांड दर्ज कराया है। जिसके बाद भंडरा थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच और आगे की करवाई में जुट गई है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा है कि रांची जिले के मोरहाबादी निवासी शिमनेस कुजूर के पुत्र शशिकांत कुजूर और कामेश्वर राम के पुत्र प्रकाश कुमार ने विगत 16 अक्टूबर 2019 को उसकी छोटी बहन का अपहरण कर रांची के कांके थाना अंर्तगत डूमरटोली स्थित निर्माणधीन भवन में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी विगत 15 अक्टूबर 2019 को भंडरा थाना क्षेत्र के एक घर में विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
जहां से उन्होंने स्कोर्पियो वाहन संख्या जेएच 01 बीएफ-7763 से उसकी बहन का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में भंडरा थाना पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन के बयान पर कांड संख्या 33/19 में भादवि की धारा 363, 366 (ए), 376 डीए और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है।