Move to Jagran APP

स्थानीय लोगों का विकास नहीं चाहती सरकार : बाबूलाल मरांडी

भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार आम जनता को ठगने का काम कर रही है। झारखंड की सरकार तानाशाही सरकार है। लोगों को गोल्डेन कार्ड देकर ठगा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 10:19 PM (IST)
स्थानीय लोगों का विकास नहीं चाहती सरकार : बाबूलाल मरांडी
स्थानीय लोगों का विकास नहीं चाहती सरकार : बाबूलाल मरांडी

लोहरदगा : भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार आम जनता को ठगने का काम कर रही है। झारखंड की सरकार तानाशाही की सरकार है। लोगों को गोल्डेन कार्ड देकर ठगा जा रहा है। यह सरकार स्थानीय लोगों का विकास नहीं चाहती है। झारखंड के नवजवानों का अधिकार छीना जा रहा है। उक्त बातें लोहरदगा के नगर भवन में आयोजित झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि यहां के लोगों को भरपेट भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। शिक्षित युवा बेरोजगार पड़े हुए हैं। भाजपा की सरकार स्थानीय समस्याओं पर आंख बंद कर बैठी हुई है। नौकरियों में बाहरियों को प्राथमिकता दी जा रही है। यहां की खनिज संपदा को दूसरे प्रदेश में भेजा जा रहा है। आज विकास को लेकर झाविमो के सरकार की आवश्यकता है। इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को झाविमो के जिला अध्यक्ष पवन तिग्गा, बालमुकुंद लोहरा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कई दलों के कार्यकर्ताओं ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की। जिनका बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर चुनु मिश्रा, बलकु उरांव, आशिक अंसारी, तापेश्वर प्रजापति, श्रवण तिर्की, कृष्णा उरांव, महबुला अंसारी, आशिक अंसारी, भंडारी उरांव, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, बलबीर देव, विष्णु प्रजापति, मोहिबुल्लाह अंसारी, रजीक अंसारी, मुन्ना उरांव, विशेश्वर लोहरा, सलमी देवी, अजय साहू, संजय प्रजापति, अजय लोहरा, रमेश साहू, रवि कुमार, लक्की कुमार, अनमोल कुमार, ज्ञानचंद्र उरांव, सफदर अंसारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.