Move to Jagran APP

लड़की ने किया विवाह से इन्कार तो युवक ने कर दी उसके पिता की हत्या

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लड़की ने किया विवाह से इन्कार तो गांव के ही युवक ने उसके पिता की हत्या

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 07:10 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 07:10 PM (IST)
लड़की ने किया विवाह से इन्कार तो युवक ने कर दी उसके पिता की हत्या
लड़की ने किया विवाह से इन्कार तो युवक ने कर दी उसके पिता की हत्या

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लड़की ने किया विवाह से इन्कार तो गांव के ही युवक ने उसके पिता की हत्या कर दी। मामला कैरो थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के महुवरी गांव स्थित कुदुर खेत के समीप नाले से बुधवार को पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। मामले में मृतक की पुत्री सीतामुनी उरांव द्वारा थाना में दिए गए बयान में बताया गया है कि उसके पिता भैरो उरांव उर्फ भैरो भगत सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। कुछ देर बाद खेत की ओर से चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। ग्रामीण व मृतक के परिजन खेत की ओर गए। जहां भैरो का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। गांव के ही इंद्रदेव उरांव के पुत्र विष्णु उरांव को घटना स्थल से भागते हुए देखा गया। जिसकी सूचना गांव के चौकीदार के माध्यम से पुलिस को दी गई। भैरो की हत्या चाकू से चेहरे व गले में वार कर किया गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सोमरी उरांव व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन लड़के व एक लड़की है। क्या है मामला

loksabha election banner

कैरो थाना क्षेत्र के महुवरी गांव निवासी स्वर्गीय मंगरा उरांव का पुत्र भैरो उरांव उर्फ भैरो भगत की हत्या गांव के ही इंद्रदेव भगत के पुत्र विष्णु भगत ने कर दी। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू को पुलिस ने घटना स्थल के बगल में स्थित मुरका ढि़पा से बरामद कर लिया है। मृतक की पुत्री सीतामुनी उरांव को विष्णु उरांव एक वर्ष से जबरन विवाह करने के लिए परेशान करता था। सीतामुनी ने विवाह करने से इंकार कर दिया। जिसकी जानकारी उसने अपने पिता को भी दी थी। भैरो उरांव द्वारा विष्णु को डांट-फटकार व सीतामुनी को परेशान नहीं करने की बात कही गई थी। जिसके बाद बुधवार को हत्यारोपी ने भैरो को अकेले पाकर हत्या कर दिया। कैरो थाना पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष आरोपों को स्वीकार भी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.