Move to Jagran APP

शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव किए गए याद

अमर शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव की 161वें शहादत दिवस पर जिलेवासियों ने शहीद को याद करते हुए ब्लाक मोड़ के समीप स्थित शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव सन 1

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 09:15 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 06:37 AM (IST)
शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव किए गए याद

लोहरदगा : अमर शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव की 161वें शहादत दिवस पर जिलेवासियों ने शहीद को याद करते हुए ब्लाक मोड़ के समीप स्थित शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बाबू कुंवर सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। 1858 में वे अंग्रेजों के विरूद्ध लड़ते हुए केकरांग घाटी में शहीद हो गए थे। शहादत दिवस के मौके पर राजेंद्र प्रताप देव, लाल नर्मदेश्वर शाहदेव, लाल अजय नाथ शाहदेव, नागेश्वर प्रसाद सिंह, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, संदीप भगत, बलबीर देव समेत बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने नमन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.