भागवत कथा व भगवान की भक्ति जरूरी : लक्ष्मी सुप्रिया
प्रखंड कुडू के कुंदो गांव में चल रहे हैं सात दिवसीय श्रीश्री 100
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड कुडू के कुंदो गांव में चल रहे हैं सात दिवसीय श्रीश्री 1008 महालक्ष्मी-नारायण महायज्ञ भक्ति की धारा बह रही है। यज्ञ में कई गांव के लोग शामिल हो रहे हैं। प्रवचन कार्यक्रम में कथावाचक अयोध्या से आई हुई लक्ष्मी सुप्रिया ने कहा कि मनुष्य के अंदर छुपे मन के मैल को धोने के लिए भागवत कथा और भगवान की भक्ति जरूरी है। भक्ति से मनुष्य के अंदर सदगुणों का वास होता है। इससे पूर्व संगीतमय प्रवचन भागवत कथा का पहला दिन कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अविराम के सचिव इंद्रजीत भारती ने किया। प्रवचनकर्ता ने वाद्य यंत्रों की धुन पर भागवत कथा की कई रहस्यों की जानकारी दी। साथ ही आकर्षक भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सैकड़ों महिला-पुरुष देर रात तक कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय हो रहा है। मौके पर प्रमोद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।