सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है।
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। रांची जिला के नरकोपी थाना अंतर्गत करगे गांव निवासी स्वर्गीय विजय उरांव का पुत्र लक्ष्मण उरांव (70 वर्ष) कैरो थाना क्षेत्र के खंडा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से लक्ष्मण को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लक्ष्मण को सिर में गंभीर चोटे आई है। पेशरार थाना क्षेत्र के चंदलगी गांव निवासी बनिया उरांव का पुत्र शनि उरांव (22 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। शनि को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉ. एसएस खालिद ने शनि का प्राथमिक उपचार किया है। पेशरार थाना क्षेत्र के कौवाडांड़ निवासी बिरसा उरांव का पुत्र रामसहाय उरांव (18 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। रामसहाय को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉ. एसएस खालिद ने रामसहाय का प्राथमिक उपचार किया है।