भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता खुद को करें तैयार
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजमोहन रा
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आदित्य साहू शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम गान के साथ हुआ। भाजापा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने बैठक में शामिल हुए अतिथियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता खुद को तैयार करें। जिन प्रखंडों में बैठक नहीं हुई है, उस प्रखंड में बैठक कर पंचायतवार कार्यों की बंटवारा कर इसकी रिपोर्ट 15 सितंबर तक जिला कार्यालय में देना अनिवार्य है। साथ ही बूथ स्तर के प्रभारियों की फोटो लेकर उन्हें प्रखंड में जो प्रभारी नियुक्त हैं, उन्हें उपलब्ध कराना है। सभी बूथ प्रभारियों का परिचय पत्र बनना तय हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को तैयार करें। हमें संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को समर्पित रहना होगा। राजमोहन राम ने कहा कि पिछले दिनों सभी प्रखंडों में बूथ कमेटी का पुनर्निरीक्षण एवं कार्यों के जिम्मेवारी का बंटवारा संबंधित बैठक किया गया था। साथ ही सभी पंचायत के प्रतिनिधि भी तय किए गए थे। आज की इस बैठक में इन्हीं पर विस्तृत चर्चा हुई है। बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं को भी सशक्त करने पर जोर देना होगा। मौके पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन श्रीचंद प्रजापति, राजेंद्र केशरी, रांची जिला उपाध्यक्ष विक्रांत तिवारी, ओमप्रकाश ¨सह, रमेश उरांव, ब्रजबिहारी प्रसाद, नवीन कुमार ¨टकू, धीरज प्रसाद, मनीर उरांव, रामाधार पाठक, लाल अनूप नाथ शाहदेव, नीरज कुमार नलिन, सुदामा प्रसाद, राजेश प्रसाद, यदुनंदन तिवारी, राजकुमार भगत आदि मौजूद थे।