पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों पर वृद्धि के खिलाफ निकाला मार्च
लोहरदगा : देश में पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते दाम के विरोध में लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस क
लोहरदगा : देश में पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते दाम के विरोध में लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला और पावरगंज चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। देश में पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के मूल्यों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सिन्हा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रिक्शा ठेला पर स्कूटी लादकर एवं चार पहिया वाहन को धक्का देते आक्रोश मार्च निकाला, जो शहर के पावरगंज तक गया। जहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने के बाद युकां को कार्यक्रम समाप्त हुआ। मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित सिन्हा ने कहा इस कमर तोड़ महंगाई में रोजाना पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि हो रही है। जो देश की जनता के साथ निकम्मी सरकार मजाक कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों को जीएसटी के दायरे में लाए और पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़े हुए मूल्यों को अविलंब वापस ले। मौके लोहरदगा विधानसभा अध्यक्ष फहद खान, जिला सचिव सदाम अंसारी, नगर अध्यक्ष काविश जायसवाल, अनुराग टोप्पो, विशाल डुंगडुग, आलोक एक्का, टीपू सादिक, सुएब खान, राजू टाना भगत, संदीप साहू, उज्ज्वल शुक्ला, नवीन साहू, विगुवा मुंडा, बनारसी उरांव, अमित मिश्रा, सूरज कुमार, सोब्रज लालू, दुर्गा उरांव, धीरज उरांव उपस्थित थे।