कल पंचायत स्तर पर मनेगा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
भारतीय जनता पार्टी जिला विधानसभा स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजको की बैठक चिल्ड्रन पैराडाइ•ा इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में हुई।
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी जिला विधानसभा स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक चिल्ड्रन पैराडाइ•ा इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मानवतावाद के विचारों पर चलती है। जिसके प्रेरणास्तोत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी रहे हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं एक परिवार के सदस्य होते हैं। कहा कि 25 दिसंबर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक पंचायत में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सभी मंडल अध्यक्ष, राजकिशोर महतो, नवीन कुमार ¨टकू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बालकृष्णा ¨सह एवं धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ¨टकू ने किया। मौके पर नीरज नलिन, रजनीकांत चौधरी, रामाधार पाठक, राजेश भगत, रजनीकांत चौधरी, सुरेश बैठा, प्रदीप खत्री, राजकुमार मुंडा, सरोज कुमार, विष्णु उदय ¨सह आदि शामिल थे।