Move to Jagran APP

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

भंडरा के मसमानों ठाकुरगांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। मौके पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व बच्चों नशा, अंधविश्वास, एकता, समता, नारी जागरण सम्बन्धी नारे एवं गीत संगीत के माध्यम से मसमानो गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 08:37 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 08:37 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू
कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के मसमानो ठाकुरगांव में तीन दिवसीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ बुधवार को कलश यात्रा के शुरू हुआ। मौके पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व बच्चों ने नशा, अंधविश्वास, एकता, समता, नारी जागरण संबंधी नारे एवं गीत संगीत के माध्यम से मसमानो गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। कलश यात्रा देवी मंडप स्थित यज्ञस्थल से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए बोकटा नदी पहुंची, जहां से 51 कलशधारी श्रद्धालु बच्चियां एवं महिलाओं ने नदी तट पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश यात्रा निकाली। मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में सुख सौभाग्य के प्रतीक 33 कोटि देवताओं का आह्वान किया। मौके पर ऋतेश कुमा ऊषा बहन, किरण बहन, छवि बहन ने एक साथ मिलकर धार्मिक कर्मकांड संपन्न कराया। मौके पर विजय, नागेश्वर, राजेन्द्र प्रताप, रामनाथ, आशुतोष राम, विजय राम, बोधाराम, रामोतार राम, बालेश्वर साहू, कलेश्वर साहू, रणविजय साहदेव, त्रिपुरारी साहदेव, त्रिलोक शाहदेव, राजा साहू आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.