अपने दम पर आजसू लड़ेगी नप चुनाव : रामलखन
लोहरदगा : आजसू पार्टी की बैठक बुधवार को अजय उद्यान के समीप जिलाध्यक्ष रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता
लोहरदगा : आजसू पार्टी की बैठक बुधवार को अजय उद्यान के समीप जिलाध्यक्ष रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नगर परिषद चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर रामलखन प्रसाद ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव में आजसू पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी वार्डों में प्रत्याशी दिए जाएंगे। नगर परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के साथ नए कीर्तिमान रचा जाएगा। बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आजसू पार्टी जनता के बीच सबसे भरोसे वाली पार्टी है। हमें जनता का भरोसा बनाए रखना है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता का सेवक है। बैठक में विभिन्न दलों के 35 कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा। जिन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। जयनाथपुर के संतोष उरांव के नेतृत्व में कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ली। मौके पर संजय सिद्धार्थ, मनीष कुमार, सुनैना देवी, कंवलजीत ¨सह, सूरज अग्रवाल, लाल गुडू नाथ शाहदेव, अंजू देवी, अनिता साहु सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।