यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोहरदगा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में
लोहरदगा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

जासं, सेन्हा (लोहरदगा)। सेन्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी भी नाबालिग हैं।
बताया जाता है कि सेन्हा प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शुक्रवार देर शाम अपनी दो सहेलियों के साथ साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थी। इसी क्रम में तीनों को चारों आरोपी लड़कों ने रास्ते में पकड़ लिया। दो लड़कियां किसी तरह खुद को छुड़ाकर मौके से भाग गईं, लेकिन नाबालिग पीड़िता को चारों लड़कों ने अपने कब्जे में कर लिया।
आरोपी उसे गांव स्थित छापर बांध तालाब पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों ने सेन्हा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी जगन्नाथ उरांव को आपबीती सुनाई।
यह भी पढ़ेंः झारखंड में जबरन धर्मांतरण पर जेल और जुर्माना
यह भी पढ़ेंः कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसर लगा रहे हैं खाकी पर दाग: सीएम
