अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल
लोहरदगा : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
लोहरदगा : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुमला जिला के सिसई मादा निवासी बंधना उरांव के पुत्र जगन्नाथ उरांव (20 वर्ष) सड़क दुर्घटना में मादा गांव के समीप घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए परिजनों ने लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर सुदामा ने जगन्नाथ उरांव का प्राथमिक उपचार किया है। जगन्नाथ के शरीर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। दूसरी घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार गांव निवासी पचुवा उरांव के पुत्र अमित उरांव (22 वर्ष) के साथ हुई है। अमित सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की सहायता से अमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अमित का प्राथमिक उपचार किया है।