लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में चार घायल, एक रिम्स रेफर
-दो घायलों की हालत गंभीर -दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर से हुई दुर्घटना लोहरदगा :लोहरदगा-गुमला-राची मुख्य पथ में शहरी क्षेत्र के कस्तूरबा उ'च विद्यालय के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में कुल 4 लोग घायल हुए। जिसमें से दो की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना में घायल दो ब'चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।
-दो घायलों की हालत गंभीर
-दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर से हुई दुर्घटना
लोहरदगा :लोहरदगा-गुमला-राची मुख्य पथ में शहरी क्षेत्र के कस्तूरबा उच्च विद्यालय के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में कुल 4 लोग घायल हुए। जिसमें से दो की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना में घायल दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जिसकी हालत काफी खराब बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद चारों लोग सड़क पर तड़प रहे थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को टेंपो से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र के ओपा गाव निवासी अजीत राम (29 वर्ष) अपने चचेरे भाई आशीष बादल(11 वर्ष) और चचेरी बहन सुधा कुमारी (6 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से बरवाटोली से पावरगंज की ओर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रहे सेन्हा थाना क्षेत्र के डाडू गाव निवासी विनोद उराव (30 वर्ष) की मोटरसाइकिल के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अजीत राम और विनोद उराव को गंभीर चोटें आई है। जबकि आशीष बादल और सुधा कुमारी को हल्की चोटें आई। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विनोद उराव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। यह तो गनीमत रही कि इस दुर्घटना में आशीष और सुधा बाल-बाल बच गए। हालाकि दोनों दुर्घटना के बाद सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए थे।