Move to Jagran APP

खेल से बौद्धिक व शारीरिक विकास : नीरू

खेल से होता है बौद्धिक व शारीरिक विकास

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:39 AM (IST)
खेल से बौद्धिक व शारीरिक विकास : नीरू
खेल से बौद्धिक व शारीरिक विकास : नीरू

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड स्थित चेरीमा डीग चाचा मैदान में युवा जागृति क्लब चेरीमा-नगजुआ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नवभारत चाल्हो ने एक गोल से सपोर्ट एकेडमी सिठियो को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अंबवा की टीम तृतीय स्थान पर रही। भिठा की दो टीम चौथे एवं पांचवें स्थान पर रही। छठे स्थान पर कचमची की टीम ने अपना कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी सह आजसू पार्टी नेत्री नीरू शांति भगत एवं आजसू केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल शामिल हुए। फुटबॉल मैदान पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े एवं अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर नीरू शांति भगत ने कहा कि खेल से हमारा बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। कमल किशोर भगत का एक सपना था कि हमारे प्रदेश में अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हैं, उन सभी को आगे बढ़ाना है। सूरज अग्रवाल ने कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस इस प्रतिभा को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलने की आवश्यकता है। हमारा मकसद होना चाहिए कि अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने गांव अपने प्रदेश का नाम रोशन करें। मौके पर देवेंद्र साहू, अनीता साहू, कलीम खान, अवध साहू, संजय कुजूर, दिलीप साहू, अरविद उरांव, नरौली पंचायत की मुखिया पिकी उरांव, चरकू सरदार, ब्रज किशोर मिश्रा, खुर्शीद अंसारी, बबलू उरांव, देवनाथ उरांव, कामाख्या सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.