अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल
लोहरदगा : लोहरदगा जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया
लोहरदगा : लोहरदगा जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शहर के पतराटोली निवासी फुलदेव भगत का पुत्र दीपक भगत (25) घायल हो गए थे। इसके बाद दीपक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के बीआइडी निवासी स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद के पुत्र शिवनारायण गुप्ता (60) घर के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से शिवनारायण गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवनारायण को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। अन्य दुर्घटना में सदर थाना क्षेत्र के हेंडलासो गांव निवासी विकास (22) विक्रम (23) और गुमला निवासी उत्तम ¨सह (21) घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर एसपी शर्मा ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया।