लोहरदगा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला दर्ज
लोहरदगा में आदर्श आचार संहिता का पहला केस दर्ज किया गया है।
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : झारखंड में पहले चरण के चुनाव को लेकर लोहरदगा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला 12 नवंबर को प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद 13 नवंबर को मामला दर्ज हुआ है। इसमें अनीश कुमार को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी सामुदायिक भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा बिना अनुमति के बैठक की गई। जबकि विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा कैरो थाना पुलिस को दिए आवेदन में स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद प्रशासन के बिना अनुमति लिए 12 नवंबर को कैरो स्थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई थी। इसे लेकर कैरो थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कांड संख्या 38/19 धारा 171 (एफ)/171 (एच)/188 आईपीसी व 123/133 आरपी एक्ट 1951 के तहत अनीश खान पर कांड दर्ज कर कैरो थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।