RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में ED की एंट्री, लोहरदगा में आरोपी सैफ और अमन के घर कई घंटे चली छापामारी
रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में ईडी ने लोहरदगा में छापा ...और पढ़ें

लोहरदगा में सैफ अंसारी और अमन अंसारी के घरों पर छापा मारा। जागरण
HighLights
ईडी ने रांची आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच शुरू की।
लोहरदगा में सैफ अंसारी और अमन अंसारी के घरों पर छापा मारा।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय में विगत 16 जून 2026 को हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर अब ईडी की एंट्री हो चुकी है। ईडी की टीम गुरुवार को लोहरदगा पहुंची। जहां स्थानीय पुलिस की मदद से शहर के न्यू आजाद बस्ती में इस मामले में गिरफ्तार सैफ अंसारी और अमन अंसारी के घर में कई घंटे जांच की।
इस दौरान किसी को भी उस तरफ जाने की अनुमति नहीं थी। घर में तलाशी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी को भी आने-जाने से रोका जा रहा था। ईडी की टीम पहले सुबह ही लोहरदगा पहुंच गई थी। जिसके बाद ईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और उसके बाद छापामारी शुरू की।

ईडी की टीम अभी भी लोहरदगा में छापामारी कर रही है। जिसमें दोनों आरोपितों के घर में सदस्यों के मोबाइल फोन, कागजात की जांच के साथ-साथ अच्छी तरह से कमरों की तलाशी ली जा रही है। टीम के अधिकारी किसी से कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं। एक प्रकार से पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। ईडी के पहुंचने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।
