दहेज लेना और देना कानूनन अपराध
लोहरदगा : उर्सूलाइन कांवेंट में गुरुवार को लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम
लोहरदगा : उर्सूलाइन कांवेंट में गुरुवार को लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्राओं को दहेज से संबंधित जानकारी से अधिवक्ता तरूण देवघरिया रूबरू कराया।
उन्होंने कहा कि दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है। ऐसे में छात्राओं को अपने अधिकारों को जानने की जरूरत है। हमारे संविधान में कई तरह के अधिकार दिए गए हैं। जिसकी जानकारी जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज एक अभिशाप बनता जा रहा है। हमें इसके प्रति सभी को जागरूक करने की जरूरत है। दहेज लेना और देना दोनों जुर्म है। उन्होंने कहा कि दहेज के प्रति हमें अपने परिजनों के साथ-साथ अन्य लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। आज दहेज के कारण ही कई नव विवाहित की हत्या कर दी जा रही है। जिस दिन दहेज प्रथा समाप्त होगी परिवार में होने वाली ¨हसा पर भी अंकुश लग जाएगा। उन्होंने दहेज प्रथा को जड़ से मिटाने में सहभागी बनने की बात कही। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं।