Lok Sabha Polls 2019: राजनीतिक कार्यों में न हो सरकारी वाहन का प्रयोग
Lok Sabha Polls 2019. चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने सोमवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए चुनाव तैयारी की समीक्षा की।
लोहरदगा, जेएनएन। चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने सोमवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए चुनाव तैयारी की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रें¨सग में बताया गया कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सरकार द्वारा दिए गए सरकारी वाहन का प्रयोग किसी भी राजनैतिक कार्य के लिए नहीं करें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसका उपयोग केवल कार्यालय के कार्यों के लिए ही की जा सकती है।
महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार की ¨पक बूथ की व्यवस्था नहीं की जाएगी। हर मतदान केंद्र पर महिला बूथ बनाया जाएगा। जो सखी बूथ के नाम से होगा, जिसका रंग न्यूट्रल होगा। वीडियो कांफ्रें¨सग में आचार संहिता पर भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया। श्रम विभाग को यह निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाएं जैसे श्रम योगी मानधन योजना अथवा अन्य से योजनाओं से संबंधित कार्ड जिसमें राजनीतिक नेता की तस्वीर हो उसे निर्गत नहीं किया जाए। अधिकारियों ने उपायुक्त को सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।