खरना अनुष्ठान को लेकर निश्शुल्क रूप से दूध का वितरण
छठ महापर्व को लेकर लोगों में एक उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पूण्य के भागी बन रहे हैं। इसी क्रम में कोई फल, गेहूं, पूजन सामग्री आदि का वितरण कर रहा है।
लोहरदगा : छठ महापर्व को लेकर लोगों में एक उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। इसी क्रम में कोई फल, गेहूं, पूजन सामग्री आदि का वितरण कर रहा है। लोहरदगा के गुदरी बाजार निवासी सुजीत राय और सुमित राय द्वारा महादेव टोली रोड स्थित डेयरी में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं के बीच निश्शुल्क रूप से दूध का वितरण किया गया। समान्य रूप से सभी लोगों के बीच दूध का वितरण किया गया है। जिससे की लोग खरना का प्रसाद तैयार कर पाएं। दूध वितरण किए जाने पर लोगों ने खूब प्रशंसा की है। इधर लोहरदगा के हरमू रोड में अधिवक्ता अजीत ¨सह और उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा ¨सह द्वारा भी लोगों के बीच दूध का वितरण किया गया है। लोग बढ़-चढ़ कर महापर्व में सहभागी बन रहे हैं।