Move to Jagran APP

सभी प्रखंडों में खुला धान क्रय केंद्र

लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरूवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। सभी प्रखंडों में समारोह पूर्वक क्रय केंद्र का शुभारंभ हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:15 PM (IST)
सभी प्रखंडों में खुला धान क्रय केंद्र
सभी प्रखंडों में खुला धान क्रय केंद्र

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। धान क्रय केंद्र में किसानों से 17 रुपये प्रतिकिलो की दर से धान की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र खुलने से किसानों में एक उम्मीद बंधी है। धान का उत्पादन होने के बाद किसान क्रय केंद्र खोले जाने का इंतजार कर रहे थे। कैरो प्रखंड मुख्यालय में खुला केंद्र

loksabha election banner

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस परिसर में गुरुवार को सरकार के आदेशानुसार धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कैरो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो, कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी, लैंपस अध्यक्ष बजंरग उरांव व सचिव विशेश्वर प्रसाद दीन द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व पूजा-अर्चना कर विधिवत उद्घाटन किया गया। क्रय के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि जिन किसानों का पूर्व में निबंधन हो चुका है, उनके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ही सरकारी दर पर 17 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से धान की खरीदारी की जाएगी। नए किसान अंचल कार्यालय में दस्तावेज जमा कर निबंधन करा सकते हैं। सेन्हा में बीडीओ-सीओ ने केंद्र का किया शुभारंभ

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सचितानंद महतो और सीओ हरिचंद्र मुंडा ने फीता काटकर किया। मौके पर बीडीओ सच्चितानंद महतो ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य धान का दिया जाएगा। किसान केंद्र में धान बेच कर अपनी मेहनत का मुनाफा हासिल कर सकते हैं। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला, उपाध्यक्ष त्रिलोकी ¨सह, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र महतो, बीसीओ अजय कुमार अग्रवाल, लैम्पस अध्यक्ष चमरू उरांव, रामकुमार महतो, बुद्धू भगत आदि उपस्थित थे। भंडरा में धान क्रय केंद्र का हुआ उद्घाटन

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के कुंबाटोली मोड़ स्थित लैम्पस कार्यालय में धान अधिप्राप्ति के लिए धान क्रय केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी एवं बीडीओ तेजकुमार हस्सा ने गुरुवार को फीता काट कर किया। इस अवसर पर बीडीओ तेजकुमार हस्सा, लैंपस अध्यक्ष राजेन्द्र उरांव, प्रबंधक परमानंद प्रजापति, किशोरी मोहन शर्मा, देवेंद्र साहू, विजय उरांव सहित कई किसान उपस्थित थे। लैम्प्स का उद्घाटन करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए यह कार्यक्रम चला रही है। आप सभी धान का उचित मूल्य प्राप्त करें। बीडीओ ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र द्वारा किसानों के धान का उचित मूल्य मिलेगा। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभू नारायण प्रसाद, सहकारिता पदाधिकारी संजय भगत, मनोज उरांव, आलम अंसारी, राधेश्याम साहू आदि उपस्थित थे। कुडू लैम्पस में खुला धान क्रय केंद्र

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस केंद्र में गुरुवार को धान अधिप्राप्ति केन्द्र का विधिवत उद्घाटन लैम्पस अध्यक्ष मनहरण उरांव, प्रबंधक नागेश्वर प्रसाद एवं कार्यकारिणी सदस्य वरुण बैठा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रबंधक नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को मिलेगा। इसके लिए किसानों को विहित प्रपत्र में निबंधन फार्म भरकर अंचलाधिकारी के यहां जमा करना होगा। मौके पर सदस्य किसान गंगा पासवान, कयूम अंसारी, सीताराम गिरी, रामदयाल उरांव, मनेश्वर भगत, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.