कुएं में मिला महिला का शव
सदर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थिति एक कुआं से पुलिस ने रविवार को महिला का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान आदर्श नगर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ कुजूर की पत्नी सरस्वती कुजूर की रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त महिला 3 दिनों से घर से लापता थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थिति एक कुएं से पुलिस ने रविवार को महिला का शव बरामद किया। उसकी पहचान आदर्श नगर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ कुजूर की पत्नी सरस्वती कुजूर की रूप में हुई है।
बताया जाता है कि उक्त महिला तीन दिन से घर से लापता थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ कुजूर की पत्नी सरस्वती कुजूर विगत तीन दिन से लापता थी। परिजनों ने इसकी काफी खोजबीन की, परंतु सरस्वती का कोई पता नहीं चल रहा था। इसी दौरान रविवार को जब सरस्वती कुजूर की बेटियां घर के कुएं में पानी लाने के लिए गई तो देखा कि कुएं में शव उतरा रहा था। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सरस्वती की बेटियों ने पुलिस को बताया कि सरस्वती मानसिक रूप से बीमार थी। तीन दिन से उसका पता नहीं चल रहा था। परिवार वालों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला था।